सीहोर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर गांधी पार्क में वीरांगना झलकारी बाई की 189 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हेें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर भरतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री राजू सिकरवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश कोली, भाजपा नेता ब्रजेश पारासर, मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अजय दिनकर, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमराव सिंह बगाना, जिला महामंत्री रवि नागले, सतीष बनवईया, सोनू कुशवाह, अरुण पटेल, रोहित वर्मा, भूपेन्द्र राय, अवनीश शाक्य, नरेन्द्र राजपूत आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश कोली ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पुरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। क्योंकि ऐसी वीरांगना जिन्होने देश के प्रति अपने प्राणों की आहूति देकर देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसे देश कभी भूल नही पायेगा। कार्यक्रम में आभार सतीष मंत्री द्वारा प्रकट किया गय। सीहोर से जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई को याद कर पुष्पांजली अर्पित की।
नवंबर 22, 2019