राठौर समाज द्वारा मनाई राष्ट्रवीर दुर्गादास जी की पूण्यतिथि
सीहोर। मध्यप्रदेश राठौर समाज के संगठन मंत्री पार्षद कमलेश राठौर ने बताया कि वीर सीरोमणी राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर की आज 22 नवम्बर, शुक्रवार को पूण्य तिथि पुरे प्रदेश में एक साथ मनाई जा रही है, इसी तारतम्य सीहोर के दुर्गादास पार्क गंज सीहोर मेें आज प्रात: 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, विशेष अतिथि प्रदेश राठौर समाज के अध्यक्ष शम्भुदयाल राठौर, सीहोर राठौर समाज अध्यक्ष सतीष राठौर, पूर्व राठौर समाज अध्यक्ष डॉ. टीकाराम राठौर, पूर्व राठौर समाज अध्यक्ष प्रेम पहलवान, पूर्व राठौर समाज अध्यक्ष नरेन्द्र राठौर अध्यक्ष नाकेदार, ओमप्रकाश राठौर वर्षा ऑटो पाट्र्स, महामंत्री जितेन्द्र राठौर, रामसिंह चौधरी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, डॉ.भरत आर्य, डॉ. राहिल राठौर, मोहन राठौर, सरपंच दिपेश राठौर, पार्षद कमलेश राठौर, अर्जुन सिंह राठौर, रमेश राठौर, विवेक राठौर, दिपांशु राठौर, राजीव राठौर लल्लु भैया, जितेन्द्र राठौर बिलकिसगंज, नरेन्द्र राठौर इछावर, तेजसिंह राठौर आष्टा, राजेश राठौर पूर्व सरपंच नादान, नीरज राठौर, प्रशांत राठौर, मनीष राठौर, विक्रांत राठौर, रितिक राठौर, अनिरुद्ध राठौर, रजत राठौर, शुभम राठौर, जयदीप राठौर, जितेन्द्र राठौर, प्रंजाल राठौर आदि लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रवीर दुर्गादास जी राठौर की पूण्यतिथि के अवसर पर दुर्गादास पार्क पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदान का आयोजन किया गया।
सीहोर से जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट
राष्ट्र वीर दुर्गा दासजी राठौर की पूण्य तिथि पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।
नवंबर 22, 2019