यदि डॉ. अम्बेडकर नही होते तो भारत को कभी गणतंत्र नसीब नही होता- खंगराले
सीहोर। सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले के द्वारा डॉ.अम्बेडकर पार्क में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई।
सर्वप्रथम कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राकेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शन सिंह वर्मा, राजाराम , डॉ. अनीस खान, पवन राठौर, प्रीतिम दयाल चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार के.जी.बैरागी जितेन्द्र सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी मांगीलाल तिम्रई ने संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नागरिकों को हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुतत्व संपन्न गणराज्य बनाने की शपथ लेते हैं। इस प्रकार भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष खंगराले ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया। संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर ने 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन में संविधान का निर्माण किया। यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसलिये हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यदि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर नही होते तो भारत को कभी गणतंत्र नसीब नही होता। ब्यूरो रिपोर्ट स्वर्णिम भारत NEWS सीहोर
स्वर्णिम भारत NEWS