नगर निगम अधिकारी व्हीपी उपाध्याय की करतूतों से वार्डवासी हुए त्रस्त।
सिंगरौली बैढ़न में समस्याओं को देखते हुए कई लोगों ने आवेदन व शिकायत पत्र लिखकर नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों को अवगत कराया लेकिन उन्हें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है न.नि. कार्यपालन अधिकारी - व्हीपी उपाध्याय को ठीक से बात करने तक का समय नहीं है आम जनता को सिर्फ गुमराह करते हैं गनियारी के शांतिनगर में आंगनवाड़ी केंद्र में जाने हेतु नाला में गन्दा पानी व गन्दगी से होकर छोटे छोटे बच्चों को गुजरना पड़ता है जिसकी शिकायत वार्डवासियों ने कई बार किया लेकिन गर निगम के सभी अधिकारी अनजान बनकर चुप्पी साधे हुए हैं और आम जनमानस को गुमराह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं, जिसकी वजह से, वार्ड वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही चारो तरफ गंदगी और बदबू से जीना मुहाल हो गया है नगर निगम कार्यपालन अधिकारी व्हीपी उपाध्याय की करतूतों से कई लोगों में आक्रोश व्याप्त है लेकिन यह अधिकारी नहीं किसी की समस्याओं को समझता है और नहीं जिला छोड़कर अन्यत्र जा रहा, बताया गया कि जिले में काफी कमाई कर करोड़ों की संपत्ति बनाने में लगे हुए हैं जो लंबे समय से नगर निगम में भ्रस्टाचार फैलाने में मस्त हैं।