जनता को सुनाएं शासन की योजनाओं की जानकारी
शिव गिरी गोस्वामी
स्वर्णिम भारत...नलखेड़ा। मंगलवार को विकास यात्रा बड़ागांव बस स्टैंड से प्रारंभ होकर बड़ागांव के 15 वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई ।विकास यात्रा में कार्यक्रम की अध्यक्षता चिंतामन राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष आगर मालवा ने की। जिसमें मुख्य अतिथि गोविंद सिंह ने की।
बस स्टैंड पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं हित राय को प्रमाण पत्र भी बांटे गए वही सुसनेर विधानसभा के विधायक राणा विक्रम सिंह द्वारा सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश जामलिया, मंडल उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, मुकेश चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत नलखेड़ा, इरशाद अजमेरी अध्यक्ष नगर परिषद बड़ागांव, लाल सिंह राजपूत पार्षद एवं उदय सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष एवं बलराम दरबार वह साथ ही भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मो.बड़ोदिया के विभिन्न ग्रामों निकाली गई विकास यात्रा।