स्वर्णिम भारत NEWS नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में जनपद अध्यक्ष को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
![]() |
जनपद अध्यक्ष जावद को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया |
आवेदक बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई-कक्ष भवन निर्माण की राशि 5 लाख रुपए स्वीकृत करने के लिए 10 प्रतिशत के हिसाब से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जावद क्षेत्र में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हुए जावद जनपद अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के विश्वसनीय लोगों में से हैं। जिस सरपंच (शिकायतकर्ता) से रिश्वत मांगी गई थी वह भी भाजपा का कार्यकर्ता है और सकलेचा गुट में शामिल है। भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बताएं कि इससे बड़ा उदाहरण क्या चाहिए। कांग्रेस ने कहा है कि मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं होती अन्यथा पूरा मंत्रिमंडल खाली हो जाता. हर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है।