मध्यप्रदेश सरकार ने 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश लवानिया की जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभापाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। जबकि हर्षिका सिंह को इंदौर की नई निगम आयुक्त बनाया गया है। हर्षिका सिंह मंडला की कलेक्टर थी। सात जिलों के कलेक्टर बदले हैं।